कलेक्टोरेट के वॉटर कूलर में पानी खत्म, लोग व कर्मचारी हुए परेशान
जनसुनवाई में समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए खासा परेशान होना पड़ा। वॉटर कूलर में पानी खत्म हो जाने के कारण जनसुनवाई में आए लोगों के साथ कलेक्टोरेट के कर्मचारी भी पानी की बोतल लेकर इधर-उधर घूमते नजर आए।
मंगलवार को सुबह जनसुनवाई में शिकायत लेकर जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग आए। यहां आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए होटलों की ओर रुख करना पड़ा। वैसे तो कलेक्टोरेट में पीने के पानी के लिए वॉटर कूलर लगाए गए हैं लेकिन लोगों की अधिक संख्या होने के कारण कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। पानी नहीं होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। पीने के पानी के लोगों को इधर उधर परेशान होना पड़ा। इतना ही नहीं जनसुनवाई में आने वाले लोगों के अलावा कलेक्टोरेट के कर्मचारियों को भी पीने का पानी नहीं मिला। कुछ कर्मचारी कलेक्टोरेट के बाहर बॉटल में पानी भरकर लाते हुए दिखाई दिए।
गुल्लास से शिकायत लेकर आई मंजू बाई, राजवती और सेवंती बाई ने बताया करीब 20 किमी दूर से आए है लेकिन यहां पीने के पानी के इंतजाम नहीं है। पानी नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदकर पीते हैं पानी मालूम हो कि कलेक्टोरेट में पीने के पानी का संकट है। यहां स्थित ट्यूबवेल में पानी कम होने के कारण पीने के पानी की परेशानी बढ़ जाती है। इससे कई विभागों में पीने का पानी खरीदा जाता है। इसके लिए बकायदा बीस लीटर की केन भी आती है।
हरदा। कलेक्टोरेट में पीने के पानी के लिए मंगलवार को लोग परेशान हुए।