पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काका से मिलने गए भतीजे की बाइक चोरी

काका से मिलने गए भतीजे की बाइक चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| गांव से काका से मिलने गए भतीजे की बाइक चोरी हो गई। घटना साईं मंदिर कॉलाेनी की है। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया विनोद पिता राधेश्याम विश्वकर्मा ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, वह 2 फरवरी को नयागांव से अपने काका शिवनारायण विश्वकर्मा से मिलने गया था। उनका मकान साईं मंदिर कॉलोनी में है। जब वह अपने काका के यहां गया तो अपनी बाइक एक शो-रूम के सामने खड़ी कर गया था। इसी दौरान उसकी एमपी-47 एमजी-2609 बाइक चोरी हो गई। इधर, सोमवार को खेड़ीपुरा में घर के सामने से अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने बताया खेड़ीपुरा मंदिर के पास रहने वाले राधेश्याम पिता किशोरीलाल ने शिकायत दर्ज कराई के उनके बेटे ने रात को बाइक खड़ी की थी। बाइक नंबर एमपी-47 एमजी-4253 है।

खबरें और भी हैं...