पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक दोगने ने कहा, रिमोट से चल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष

विधायक दोगने ने कहा, रिमोट से चल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते शुक्रवार को इंदौर के कनाड़िया थाने में पूर्व मंत्री कमल पटेल के बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और खिरकिया जनपद के उपाध्यक्ष सुदीप पटेल के खिलाफ कथित छेड़छाड़ व एक महिला तथा उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी के दर्ज मामले को भाजपा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक का षडयंत्र बताया था। इस पर बुधवार को पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार और विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा महिला अत्याचार की रिपोर्ट थाने में दर्ज है। मुझे अगले दिन वॉटसएप पर पेपर कटिंग से पता चला। दोगने बोले भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं का महिला के पक्ष के बजाय आरोपी के पक्ष में बयान देने हैरानी की बात है। इस संबंध में सीएम व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखूंगा। दोगने ने कहा जिलाध्यक्ष रिमोट कंट्रोल के रुप में उपयोग हो रहे हैं। आरोपी के पक्ष में बयान पार्टी की कथनी व करने तथा महिला के मान सम्मान के कथित दिखावी ढोंग को उजागर करता है। जिलाध्यक्ष पंवार ने कहा कि मेरे साथ जिस महिला के पर्चे बंटने की बात कही जा रही है उसमें वह मेरे साथ मान सम्मान से इज्जत पूर्वक बैठी हैं। यदि कुछ अनुचित होता तो वह शिकायत करती। कांग्रेस महिला का मान सम्मान करती है। बराबरी का दर्जा देती है। सुदीप के खिलाफ केस दर्ज है, यह उत्पीड़न का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...