कृमि की रोकथाम के लिए खिलाएंगे दवा
हरदा | कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार से जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकंडरी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। आईईसी सलाहकार केके राजोरिया ने बताया 10 फरवरी से 14 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इस संक्रमण से बच्चों की जहां एक ओर शारीरिक एवं बौद्विक विकास बाधित होता है वहीं दूसरी ओर उनके पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। संक्रमण की रोकथाम एक कृमिनाशक मीठी गोली चबाकर सेवन करने से संभव है।