- Hindi News
- पहाड़ी नाले में बाढ़, बाइक समेत दो बहे, रेत, झाड़ियों में मिले शव
पहाड़ी नाले में बाढ़, बाइक समेत दो बहे, रेत, झाड़ियों में मिले शव
हरदाजिले के रिछाड़िया गांव के पास सोमवार की रात पहाड़ी नाला पार करते समय तेज बहाव में दो लोग बह गए। पानी से भरे रपटे की एप्रोच रोड टूटी हुई थी और बाढ़ आने पर बैरिकेड्स लगना तो दूर, खतरे की सूचना देने वाला बोर्ड तक नहीं लगा था। रात में अंधेरे में बाइक से जिनवान्या गांव लौट रहे कोथमी की सहकारी सोसायटी के डीलर गंगाधर कुशवाहा और गांव के युवक जितेंद्र नामदेव के बहने से गांव में मातम छा गया। मंगलवार को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों के शव घटनास्थल से तीन-चार किलोमीटर दूर खोजे। कुशवाहा सुबह झाड़ियों में फंसे मिले जबकि एक किलोमीटर आगे जितेंद्र का शव रेत में दबा पाया गया। युवक के हाथ ही रेत से बाहर निकले हुए थे। आसपास के गांवों में मुक्तिधाम शेड नहीं होने से शाम को दोनों शव दाह संस्कार के लिए 10 किलोमीटर दूर सिराली लाने पड़े।
खुदिया-मोरगढ़ी सड़क मार्ग पर पहाड़ी नाले में सोमवार की रात बाढ़ आई हुई थी। लगभग आठ बजे गांव लौट रहे 48 वर्षीय गंगाधर कुशवाहा के साथ बाइक पर 32 वर्षीय जितेंद्र नामदेव बैठा हुआ था। इन्होंने कोथमी की अजनाल नदी तो कम पानी में पार कर ली। रास्ते में पानी तेज हो जाने से दोनों रिछाड़ियां गांव के एक खेत के टप्पर में रुक गए। बारिश रुकने पर दोनों पहाड़ी नाला के रपटे तक गए। तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाने से रपटे के बीच तक आते-आते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में गिर पड़े। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। पता चला कि गंगाधर की अपने भतीजे से मोबाइल पर आखिरी बार रात 8.30 बजे बात हुई थी। इसके बाद जब मोबाइल नहीं लगा तो दोनों के परिजन जिनवान्या गांव के ग्रामीणों को लेकर उनकी तलाश में निकले। रात में उनकी बिना नंबर की नई बाइक पानी में डूबी मिली। रात में गंगाधर जितेंद्र को तलाशा नहीं जा सका।
मंगलवार की सुबह 8.30 बजे ग्रामीणों ने रपटे से 3 किलोमीटर दूर विष्णु कोटवार के खेत के पास नाले की झाड़ियों में गंगाधर का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद यहां से एक किलोमीटर आगे जितेंद्र का शव रेत में दबा गया गया। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए थे। सिराली थाना प्रभारी रोहित कछावा ने एएसआई सुनील गौर हेड कांस्टेबल बुद्धसिंह मर्सकोले के साथ घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए शव खिरकिया भिजवाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी