गुड़ का अवैध परिवहन, 29 हजार का मंडी शुल्क वसूला
अवैध रूप से गुड़ का परिवहन करते हुए मंडी कर्मचारियों ने एक ट्रक पकड़ा है। मंडी समिति ने पांच गुना मंडी शुल्क लगाते हुए करीब 29 हजार रुपए की वसूली की है। जानकारी के मुताबिक मंडी समिति द्वारा गठित किए गए जांच दल ने सोमवार की रात को गुड़ का परिवहन कर रहे ट्रक को रोका। ट्रक चालक से परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करवा पाया। गुड़ का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पूर्णिमा खांडसारी एंड शुगर मिल गाडरवारा की फर्म से 28888 रुपए वसूल की गई है। मंडी सचिव केडी अग्निहोत्री ने बताया जांच दल में शामिल मंडी निरीक्षक अशोक ठाकुर, अशोक कुमार राव और गोविंद बल्लभ शर्मा ने सोमवार की रात को बैतूल की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर पूछताछ की थी। ट्रक खंडवा की ओर जा रहा था।