पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संतान पालन अवकाश निरस्त करने के विरोध में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

संतान पालन अवकाश निरस्त करने के विरोध में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र शासकीय अध्यापक संगठन की महिला इकाई ने मंगलवार को संतान पालन अवकाश को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एसएल सोलंकी को ज्ञापन दिया।

मप्र शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष मजीद खान ने बताया लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार सभी शिक्षक संवर्ग को समान अवकाश की पात्रता है, लेकिन संतान पालन आदेश में अध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अध्यापक संवर्ग की महिलाओं द्वारा संतान पालन अवकाश लिया है, तो उन पर दबाव बनाकर स्कूल में उपस्थिति के लिए बाध्य किया जा रहा है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता पाराशर ने कहा यदि शासन संतान पालन अवकाश से वंचित करती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शहरी क्षेत्र के अध्यापकों को दो माह से वेतन नहीं मिलने और पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की भी मांग की है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक देवराले, रमाकांत बघेल, भावना व्यास सहित कई महिला शिक्षक मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...