सब्जी वाले का एक माह का बिल आया 57 हजार, एडीएम से शिकायत
हरदा | बिजली विभाग के चौंकाने वाला मामले आए दिन उजागर हो रहे हैं। लगातार अत्यधिक बिल आने की शिकायत करने एक सब्जी विक्रेता मंगलवार को पहुंचा। अन्नापुरा के रहने वाले मोहम्मद इकबाल पिता नबी बक्श ने शिकायत करते हुए बताया मैं सब्जी बेचता हूं। हर माह 600 से 900 रुपए बिल आता है लेकिन दिसंबर में अचानक 57 हजार 357 रुपए बिल आ गया। जबकि इस माह मैं तो पूरा परिवार करीब 15 दिनों तक शादी में बाहर गया हुआ था। ऐसे में एक माह में इतना अधिक बिल आने से मैरे होश उड़ गए। वहीं इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक यंत्री प्रतीक साहू का कहना है बिल रीडिंग के आधार पर दिया गया है।