कड़ोलाउबारी गांव की बिजली कटने से परेशान छात्राओं ने की शिकायत
हरदा | कड़ोलाउबारी की करीब एक दर्जन छात्राएं मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची। छात्राएं दो माह से बिजली कटने से पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद छात्राओं ने एडीएम से शिकायत की। शिकायत करने पहुंची सरस्वती कलम, पार्वती, नेहा, सिमरन, रूबीना समेेत अन्य छात्राओं ने बताया उनके गांव के करीब 40 परिवारों की बिजली विभाग ने बिजली काट दी है। बिजली बिल करीब 8 से 10 हजार रुपए थमाया गया है। लाइट कटने से वे पढ़ाई नहीं कर पा रही है। अभी बोर्ड परीक्षाएं होनी है। ऐसे में बिजली नहीं आई तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी।