पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई, आईआईटी के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग : हरदा |

जेईई, आईआईटी के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग : हरदा |

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेईई, आईआईटी के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग : हरदा | जिला प्रशासन द्वारा जेईई, आईआईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए क्रैश कोर्स की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने बताया फिलहाल 50 छात्र-छात्राओं का बेच लगाया जाएगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को एक्सीलेंस स्कूल में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।



अभी तक कक्षा 12वीं के करीब 90 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होने की सहमति दी है। जो कि अगली जेईई, आईआईटी में शामिल होने वाले हैं। छात्र-छात्राओं को आईआईटी तथा एमटेक किए फेकल्टी पढ़ाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने पॉलीटेक्निक एवं उत्कृष्ट स्कूल के फेकल्टी से चर्चा कर निर्देशित किया है। उन्होंने अगले सत्र से साल भर की कोचिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...