पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत मीणा

झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत-मीणा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसल बीमा की राशि को लेकर भाजपा और कांग्रेस में तीखे बयानों का दौर शुरू हो गया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने कांग्रेसियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा उन्हें कानून व प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है इसलिए वे औचित्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस 6 दशक तक सत्ता में रही लेकिन किसानों के हित में एक भी योजना लागू नहीं की। उन्होंने कहा बीमा राशि 2015-16 की गणना हो गई है। इसमें हरदा जिले के लिए 167 रुपए करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वे बोले आरबीसी 6(4) में संशोधन भाजपा सरकार के कार्यकाल का है।



खबरें और भी हैं...