डॉक्टर ने बच्चों से कहा दोनों टाइम ब्रश करें और चाकलेट नहीं खाएं
संस्कार विद्यापीठ में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल बांगड़ ने ने बच्चों से कहा भोजन के बाद दोनों समय ब्रश करना चाहिए। इसके साथ ही अत्यधिक चाकलेट नहीं खाना चाहिए। वहीं शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सोमानी ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बच्चों को खानपान के संबंध में उपयोगी बातें बताई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनाली सोमानी ने अत्यधिक चॉकलेट, फास्ट-फूड, जंक-फूड से स्वास्थ पर होने वाले बुरे प्रभावों से अवगत कराया। सलाद, फल, दूध, सब्जियां को दैनिक आहार में शामिल करने से शरीर का संपूर्ण विकास होगा। इस दौरान सोसाइटी के नटवर पटेल, नवनीत पटेल, लोकेश पटेल, हितेश पटेल और प्राचार्य एसपी भदौरिया, समन्वयक बीके शर्मा मौजूद थे।
हरदा। बच्चों को इलाज करते डेंटिस्ट