पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 लाख की लागत से बनेगा बिजली ऑफिस, लाेगों को मिलेगी सुविधा

20 लाख की लागत से बनेगा बिजली ऑफिस, लाेगों को मिलेगी सुविधा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने विकासखंड मुख्यालय होने से स्थानीय वितरण केंद्र को अब उपसंभाग का दर्जा दिया है। इसके तहत करीब 20 लाख रुपए की लागत से उपसंभाग के भवन का निर्माण शुरू हो गया है। जिसमें एई एवं जेई कक्ष, कम्प्यूटर रूम, उपभोक्ताओं के बैठने के लिए हॉल, बिजली बिल जमा करने काउंटर के अलावा शौचालय शामिल है। दफ्तर के भवन का काम पूर्ण होने के बाद यहां उपसंभाग के लिए स्वीकृत अधिकारी और कर्मचारियों की पदस्थापना होगी। यहां स्टॉफ पदस्थ होने से उपभोक्ताओं के काम समय पर होंगे।

वर्तमान वितरण केंद्र ऑफिस भी यथावत सुचारू रहेगा। इस उपसंभाग में खिरकिया के साथ चारुवा और सिराली वितरण केंद्र शामिल रहेंगे। मालूम हो, खिरकिया वितरण केंद्र में शहर में 15 वार्ड, 22 गांव, चारुवा में 75 गांव और सिराली में 90 गांव शामिल है।

यह मिलेगा फायदा

खिरकिया में उपसंभाग गठन से शहर और गांवों में बिजली की 11 और 33 केवी लाइन का मेंटनेंस का काम पहले से बेहतर हो सकेगा। वहीं बिजली ट्रांसफार्मर के सुधार और बदलाव के काम में भी तेजी आएगी। अभी तक लाइन में फाल्ट होने अथवा ट्रांसफार्मर के खराब होने पर हरदा से स्टॉफ आने का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब दिन एवं रात के समय होने वाले लाइन फाल्ट में जल्द सुधार हो सकेगा।

सहायक यंत्री देखेंगे कामकाज

खिरकिया को उपसंभाग में वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक यंत्री ही उपसंभाग का भी कामकाज देखेंगे। जबकि उपसंभाग की दृष्टि से 1 कनिष्ठ यंत्री, 1 लाइन इंस्पेक्टर, 5 वरिष्ठ लाइन परिचालक और 4 लाइन हेल्पर की पदस्थापना होगी। मालूम हो, खिरकिया वितरण केंद्र में शहर एवं गांवों के लगभग 9 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।

छह माह में पूरा होगा निर्माण

कंपनी के इटारसी सिविल शाखा के माध्यम से निर्माण एजेंसी उपसंभाग के दफ्तर के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। दो हफ्ते पहले प्रारंभ हुआ यह काम छह माह में पूरा होना है। इस भवन काम इसी साल मई-जून तक पूरा होने के बाद उपसंभाग दफ्तर शुरू हो जाएगा। इस भवन के साथ ही वितरण केंद्र पर संचालित एटीपी मशीन को अलग से स्थापित करने करीब 2 लाख रुपए की लागत से एक अन्य भवन भी बन रहा है। इस भवन में वितरण केंद्र की एटीपी मशीन लगेगी। वर्तमान में मशीन केंद्र के अंदर है।

खिरकिया। सब डिवीजन ऑफिस के भवन का निर्माण हुआ शुरू।

समय पर निराकरण होगा
खिरकिया वितरण केंद्र को उपसंभाग का दर्जा मिला हुआ है। जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगा एवं उपभोक्ताओं की समस्या का समय पर निराकरण हो सकेगा। बसंत धुर्वे, सहायक अभियंता विद्युत वितरण कंपनी हरदा

खिरकिया उपसंभाग दफ्तर एवं एटीपी मशीन भवन का काम किया जा रहा है। यह कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा छह माह में पूरा किया जाएगा। एसके दीवान, एई, सिविल शाखा मप्र मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इटारसी

खबरें और भी हैं...