अध्यक्ष बोले, जिले में नहीं है हमारा तीसरा संगठन
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने सोमवार को जारी बयान में कहा वर्तमान में समाज के केवल दो ही संगठन अस्तित्व में हैं। तीसरा कोई संगठन पूरे जिले में अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व सम्मति से ब्राह्मण युवा संगठन व महिला ब्राह्मण संगठन का ही गठन किया है। इधर पवन शर्मा टिन्नी बाबा ने कहा परशुराम विचार मंच के संयोजक सौरभ शर्मा व अन्य युवाओं द्वारा रविवार को बैठक का बहिष्कार कर कार्यकारिणी को भंग करने की मांग संबंधी बयान में उनकी बिना अनुमति उनका नाम लिखा गया। उन्होंने कहा वे कार्यकारिणी के साथ हैं। फिर भी अन्य संगठन का हवाला देकर उनका नाम अपनी मर्जी से लिखे जाने पर विज्ञप्ति जारी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मालूम हो कि रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई थी। इसमें गठित कार्यकारिणी पर असंतोष जताते हुए कुछ युवाओं वे विरोध कर बैठक का बहिष्कार किया था। जिस पर समाज के अध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी कर कहा तीसरा कोई संगठन अधिकृत नहीं है।