भेदभाव भुलाने समरसता यज्ञ में आहुतियां दी
हरदा| सामाजिक समरसता समिति द्वारा समरसता यज्ञ का आयोजन किया गया। मिडिल स्कूल में आयोजित यज्ञ में शहर के विभिन्न समाजों के लोगों ने सैकड़ों आहुतियां दी। राहुल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन संविधान के निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर की 125 वीं जयंती और तीसरे सर संघचालक बाबा साहेब देवरस की 100 वीं जयंती पर आयोजित किया गया। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार हरिद्वार से आई शोभा गौर ने किया। वहीं प्रकाशानंद महाराज ने हिंदू समाज में भेदभाव एवं ऊंच-नीच की भावना को खत्म करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता धन्नालाल जी ने कहा समस्त हिंदू समाज को संपूर्ण शक्ति के साथ खड़ा होना होगा। लोगों को समाज में व्याप्त जातिवाद और छुआछूत की भावना को छोड़ना होगा।