पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने खिरकिया जपं उपाध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस ने खिरकिया जपं उपाध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तारी की मांग की

भाजपा का आरोप कांग्रेस विधायक ने दर्ज कराया झूठा केस

भास्कर संवाददाता | हरदा

पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल के बेटे एवं खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष सुदीप पटेल के खिलाफ कथित छेड़छाड़ व मारने की धमकी के आरोप में बीते शुक्रवार को इंदौर के कनाडिया थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने इस मामले में उनकी गिरफ्तारी व इस्तीफे की मांग की है। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने आरोप लगाया हरदा के कांग्रेस विधायक आरके दोगने व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने इंदौर में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया सुदीप पटेल ने एक महिला से छेड़छाड़ कर अभद्रता की। उसका बीच बचाव करने आए उसके पति व बेटे से भी हाथापाई की। मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने कहा पूर्व मंत्री रहे चुके पटेल के इंदौर में भाजपा नेताओं व मंत्रियों से घनिष्ठ संबंध हैं। ऐसे में पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिला कांग्रेस व सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इसकी निंदा कर उनकी गिरफ्तारी व इस्तीफे की मांग की है।

इधर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार और विधायक आरके दोगने पर साजिश रचकर सुदीप पटेल काे बदनाम करने का आरोप लगाया। सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र जैन ने कहा दोगने मूल रुप से इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने साजिश रचकर यह झूठा केस दर्ज कराया,जबकि पटेल ने ऐसी कोई घटना नहीं की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेसियों ने पूछा वे यह जवाब दें कि जिलाध्यक्ष के साथ एक महिला फोटो में दिख रही थी, वह कौन है। इन पर्चो को खुद जनता ने देखा है। ऐसे में पटेल को बदनाम करने की यह साजिश है।

खबरें और भी हैं...