वीर दुर्गादास की प्रतिमा लगाने नपा पहुंचे लोग
राठौर समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
भास्कर संवाददाता | हरदा
क्षेत्रीय राठौर समाज के लोग एकत्रित होकर सोमवार को नगरपालिका पहुंचे। समाज के लोगों ने यहां शहर के एक चौराहे का नाम वीर दुर्गादास के नाम से किए जाने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा को शहर के चौराहे पर लगाने और चौराहे का नामकरण उनके नाम से किए जाने की मांग की। समाज के लोगों ने इसके लिए नगरपालिका से जल्द से जल्द एक चौराहे को चिन्हित किए जाने की बात कही गई। इस दौरान समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष नागेश राठौर, पार्षद अनीता राठौर, क्षिप्रा बाई राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।