नारायण प्रसाद पस्टारिया का निधन
हरदा| सेवानिवृत प्रधानपाठक नारायण प्रसाद पस्टारिया(जात्राखेड़ी वाले) का सोमवार को दोपहर दो बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके सुपुत्र विनोद पस्टारिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे नेहरु पार्क के पास स्थित उनके आवास से उनका पार्थिव शरीर अंत्येष्टि के लिए खेड़ीपुरा स्थित मुक्तिधाम में ले जाया जाएगा।