ओवर लोडिंग ट्रकों के चालान बनाकर वसूले साढ़े सात हजार
हरदा| ट्रैफिक ने सोमवार को भी चालानी कार्रवाई करते हुए अंबेडकर चौक पर दो ओवर लोडिंग ट्रकों के चालान बनाएं। दिनभर चली कार्रवाई में 16 वाहन चालकों से साढ़े सात हजार रुपए वसूले। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ओवर लोडिंग ट्रकों के साथ ही नाबालिग वाहनों चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इसमें उन्हें पूरे शहर में ढूंढ-ढूंढकर पकड़ा। जहां भी नाबालिग वाहन चालक मिलते, उनके चालान बनाए गए। कार्रवाई अंबेडकर चौक, तिवारी कोचिंग, हरदौल बाबा चौक समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 वाहन चालकों से 7 हजार 500 रुपए वसूले गए।