पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हम्मालों ने मांगी मजदूर कल्याण निधि से सहायता

हम्मालों ने मांगी मजदूर कल्याण निधि से सहायता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा | मंडी में काम करने वाले मजदूरों और हम्मालों ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कृषि उपज मंडी में मजदूर कल्याण निधि से सहायता की मांग की। तवा हम्माल मजदूर पंचायत समिति के संरक्षक शांति कुमार जैसानी ने बताया निधि में इस वर्ष 1 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। फसलों की कम पैदावार के कारण हम्मालों को काम नहीं मिल रहा है। हरदा मंडी में करीब 300 रजिस्टर्ड मजदूर हैं। मजदूरों की मांग है कि उन्हें कल्याण निधि से 10 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके साथ हम्मालों को एक मुश्त मुआवजा राशि व खाने के लिए 1 रुपए प्रतिमाह 40 किलो गेहूं दिया जाए। मंडी के मजदूरों और हम्मालों को 5 रुपए में खाना दिया जाए। मजदूर पेंशन योजना शुरू की जाए। डॉक्टर हर माह मजदूरों का निशुल्क चेकअप करें। 50 किलो प्रति बोरी के हिसाब से तुलाई हो।

खबरें और भी हैं...