बाइक फिसलने से तीन घायल
बाइक फिसलने से तीन घायल
हरदा | तीन अलग-अलग मामलों में बाइक के फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस ने बताया भाई की शादी के लिए वीडियो कैमरा लेने जा रहे हरिओम पिता अशोक 18 निवासी शकूर कॉलोनी बाइक फिसलने से छीपानेर रोड़ पर गिर गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। वहीं दूसरे मामले में खेड़ीपुरा पेट्रोल पंप के पास लखन पिता बाबूलाल 38 भी बाइक के फिसलने से घायल हो गया। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती किया। इसके साथ ही बमनगांव के रहने वाले रामनिवास पिता गेंदालाल 50 भिरंगी गेट के आगे नहर की पुलिया के पास पत्थर पर चढ़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह गिर गया। इसके बाद उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।