दीनदयाल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया
जिले में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान मंडल स्तर पर कार्यक्रम हुए। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के विचारों को जीवन में अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। हरदा नगर मंडल ने पं. दीनदयाल उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने पं. उपाध्याय के एकात्म मानववाद के नियम को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। नगर मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. श्रीरंग मजूमदार, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र जैन, देवीसिंह सांखला ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उदय चौहान, आलोक गोयल, विनोद भाटी, धर्मेश पटेल, बलराम काले, संजय लोकवानी, कमलेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली
कांकरिया| मसनगांव में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणेश मुकाती के निवास पर पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। आजीवन निधि को लेकर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री के सीहोर दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, तिलकराज शर्मा, गोकुल करोड़े, सुरेश पुनासे, बाबूलाल छलोत्रे, गणेश भायरे, रामचंद्र बघेल, राकेश पाटिल सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई।
पुण्यतिथि पर किया याद
खिरकिया| भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपूत के निवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा एवं उपाध्यक्ष देवीसिंह सांखला ने पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मे मनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपूत, महामंत्री सुधीर सोनी, देवराज मंडराई, सुदीप पटेल, आदि मौजूद थे।
हरदा। कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता।