9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
संत श्रीरामजी बाबा समिति ने गुरुवार को गांव में गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह समारोह रखा। इसमें 9 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह कराया। इसमें भूमिहीन कन्याओं का विवाह नि:शुल्क किया जाता है। समारोह में पं. मोहन व्यास ने विधि-विधान के साथ युगल परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में कन्यादान में पायजेब, बिछिया, मंगलसूत्र और 11 बर्तन दिए गए। इस मौके पर हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने एवं वृंदावन से पधारे पं. जितेंद्र भार्गव शास्त्री ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
चारखेड़ा। विवाह समारोह के दौरान मौजूद जोड़े।