इंडियन नेवी के एक्सपर्ट ने कहा ठीक है पुल
मामला छोटी छीपानेर के तैरते पुल का
भास्कर संवाददाता | हरदा
छोटी छीपानेर में बने तैरते पुल की जांच के लिए गुरुवार को इंडियन नेवी में रहे कंसलटेंट वाटर टूरिज्म एंड एडवेंचर स्पोर्टस के राजेेंद्र निगम आए। उन्होंने मौके पर करीब एक घंटे तक पुल का मुअायना किया। इसके बाद उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा पुल ठीक है। इसकी गुणवत्ता अच्छी है। साथ ही इसकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है।
मालूम हो दैनिक भास्कर ने नर्मदा नदी पर युवाओं ने बनाया तैरता पुल के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। छोटी छीपानेर के युवा भगवान लोधी और 25 युवाओं ने नर्मदा की लहरों पर तैरता हुआ पहला पुल बनाया है। इससे हरदा और सीहोर जिले के गांवों के बीच अावाजाही में आसानी होगी। लोग करीब 20 से 50 किमी तक के फेर से बचेंगे। एडीएम गणेश शंकर मिश्रा ने पुल की गुणवत्ता की जांच के लिए 5 फरवरी को निरीक्षण करते हुए किसी तकनीकी एजेंसी से जांच कराने और सुरक्षा मानकों के प्रमाण पत्र मिलने के बाद आवागमन शुरू करने की बात कही थी। इसी मामले में एक्सपर्ट का दल आया और पुल की गुणवत्ता की जांच की।
नर्मदा नदी पर बना तैरता पुलि।