पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक पैर पर खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

एक पैर पर खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का आम किसान यूनियन के बैनरतले अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। किसान मंडी प्रांगण में धरना दे रहे हैं। इस दौरान किसानों ने एक पैर पर खड़े होकर धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। तीन सालों से फसलों के खराब होने के कारण जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी के तहत किसानों के हित आम किसान यूनियन द्वारा मंडी में अनिश्चितकालीन धरना दिया है। ताकि किसानों को राहत मिल सके। इसके किसानों ने गुरुवार को एक पैर पर खड़े होकर धरनास्थल पर प्रदर्शन किया।

वाहन रैली की तैयारी शुरू

आम किसान यूनियन के सदस्यों ने 15 फरवरी किसान बचाओ वाहन रैली निकालने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुवार से प्रदर्शन के साथ ही कुछ सदस्यों ने जल उपभोक्ता संस्थाओं के सदस्यों, सहकारी समितियों, पंचायतों और सरपंचों से चर्चा की। रैली नार्मदीय धर्मशाला से शुरू होगी। शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए तेजाजी चौक पर आमसभा की जाएगी।

मंडी में एक पैर पर खड़े होकर प्रदर्शन करते किसान

प्रदर्शन
खबरें और भी हैं...