पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी सहायिका को छह साल पहले ही किया सेवानिवृत्त

आंगनबाड़ी सहायिका को छह साल पहले ही किया सेवानिवृत्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक के ग्राम मरदानपुर की आंगनबाड़ी में पदस्थ सहायिका भूरियाबाई पति रामाधार कहार को विभागीय लापरवाही के चलते तीन साल में दूसरी बार सेवानिवृत्ति के आदेश थमा दिए। जबकि सहायिका की सेवानिवृत्ति में अभी छह साल बाकी हैं। विभागीय नियुक्ति के अनुसार भूरियाबाई साल 2022 में सेवानिवृत्त होना है। लेकिन बीते माह परियोजना अधिकारी खिरकिया ने विभाग के आदेश के अनुसार उसे 12 मार्च 2016 को सेवा से पृथक कर दिया जाएगा। समय से पहले विभाग द्वारा विसंगतिपूर्ण आदेश जारी करने की शिकायत सहायिका ने कलेक्टर श्रीकांत बनोठ से की है। भूरियाबाई ने बताया पुराने दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र अभी 54 वर्ष है। किंतु विभाग ने उसकी उम्र 60 वर्ष मानते हुए न केवल उसकी सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए। बल्कि उसके स्थान पर अन्य सहायिका की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। इस संबंध में भूरियाबाई ने जिला चिकित्सालय हरदा द्वारा जारी किए गए उसके आयु संबंधी प्रमाण पत्र को भी संलग्न किया है। जिसमें उसकी उम्र वर्तमान में 54 वर्ष बताई गई है। सहायिका भूरियाबाई ने विभाग के आदेश को निरस्त किए जाने की गुहार कलेक्टर से लगाई है।

तीन साल पहले भी हुए थे

आदेश जारी
मामले का दिलचस्प तथ्य यह है सहायिका भूरियाबाई को तीन साल पहले भी तत्कालीन परियोजना अधिकारी कांता देशमुख ने सेवानिवृत्ति के आदेश जारी किए थे। किंतु बाद में भूरियाबाई ने तत्कालीन कलेक्टर को इस विसंगतिपूर्ण आदेश को निरस्त करने की मांग की थी। तब कलेक्टर के निर्देश पर परियोजना अधिकारी ने भूरियाबाई को वापस सहायिका के पद पर पदस्थ कर लिया था।

जानकारी नहीं है
मरदानपुर आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका भूरियाबाई के सेवानिवृत्ति के आदेश समय से पहले जारी होने को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि भूरियाबाई की सेवानिवृत्ति में समय बाकी है तो वह अपनी मार्कशीट विभाग में प्रस्तुत करें। यदि उनकी उम्र शेष है तो उन्हें नहीं हटाया जाएगा। शांति बेले, जिला अधिकारी महिला एवं बाल विभाग हरदा

खबरें और भी हैं...