सरपंच बोले: टीएस के बाद अनुमति के लिए भटकना पड़ता है
सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
हरदा | जिला सरपंच संघ के सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को समस्या बताते हुए कहा कि कार्य करवाने की टीएस जारी हाेने के बाद भी अनुमति के लिए भटकना पड़ता है। इस प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। सरपंच संघ सदस्यों ने बताया कि जिला सरपंच संघ के सदस्यों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सरपंचों को आज तक पूरा मानदेय नहीं मिला है। वहीं मनरेगा का भुगतान मस्टर जारी होने के तीन दिनों में किया जाए। शौचालय निर्माण का भुगतान फोटो अपलोड होने के तीन दिन में हो। जिससे कि हम अपनी पंचायतों को जल्द से जल्द ओडीएफ करवा सकें। निर्माण कार्य पूरा होने के 3-4 माह तक निरीक्षण नहीं किया जाता। इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। शौचालय निर्माण में छूटे हितग्राहियों को शामिल किया जाए। सरपंचों को 50 हजार महीना प्रतिदिन औसतन खर्च दिया जाए।