हरदा| शनिवार को हरदा समेत आसपास के क्षेत्रों की दो घंटे तक बिजली गुल रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक यंत्री प्रतीक साहू ने बताया कि शनिवार सुबह 9 से 12 बजे तक छोटी हरदा स्थित 132 केवी के सब स्टेशन में मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।