नगरपालिका गार्डन का हो रहा सौंदर्यीकरण
हरदा| नगरपालिका परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उद्यान का नपा सौंदर्यीकरण करा रही है। यहां नगरपालिका द्वारा गार्डन के चारों ओर एक्युप्रेशर पाथ-वे बनाया जा रहा है।
इसके अलावा यहां गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और फिसलपट्टी लगाई जाएगी। इसके अलावा फूलों के रंग बिरंगे पौधे और छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। बीते कुछ दिनों से नपा द्वारा गार्डन के सौंदर्यीकरण को लेकर जोर शोर से कार्य किया जा रहा है।
फोटो 9 और 10 हरदा।
हरदा