पक्ष में वोटिंग होने के बाद तय हुआ, 11 को होगी हड़ताल
हरदा| सातवें पे-कमीशन के विरोध में हड़ताल को लेकर हुई वोटिंग के बाद शनिवार को काउंटिंग हुई। इसमें पक्ष में वोटिंग होने के बाद तय हुआ 11 मार्च को पहले रेलवे के जबलपुर स्थित महाप्रबंधक को मांगों के संबंध में नोटिस देंगे। इसके बाद भी अगर मांगों को नहीं माना गया तो 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। यूनियन के कर्मचारियों द्वारा सातवें पे-कमीशन की विसंगतियों के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार-शुक्रवार को रेलवे के कर्मचारियों ने हड़ताल के संबंध में वोटिंग की थी। इसकी काउंटिंग शनिवार को हुई। यूनियन के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा ने बताया कि हरदा रीजन में 1055 कर्मचारी कार्यरत है। इसमें से 903 कर्मियों ने वोटिंग की। इसमें पक्ष में 876 और विपक्ष में 27 वोट पड़े।