असिस्टेंट टेक्नीशियन को वाहन ने मारी टक्कर, भर्ती
होशंगाबाद| इटारसी मार्ग पर पवारखेड़ा पुलिया और कृषि अनुसंधान केंद्र के बीच शनिवार दोपहर 12.30 बजे अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे पवारखेड़ा निवासी बाइक सवार कृषि अनुसंधान के असिस्टेंट टेक्नीशियन दिनेश कुमार पिता हीरालाल बजोरिया (38) को सिर, हाथ व पैर में चोट आई है।
टक्कर के बाद कार चालक रुकने के बजाए इटारसी की और भाग निकला। इस दौरान मार्ग पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर 108 पहुंची और उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान दीपक ने हरदा बाय पास स्थित अस्पताल जाने की बात कही। उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। दिनेश ने बताया वह पवारखेड़ा से आफिस जा रहे थे। पीछे से सफेद कलर की कार आई और टक्कर मार कर भाग गई।
दुर्घटना