पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

108 लोगों ने किया रक्तदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
108 लोगों ने किया रक्तदान

खिरकिया|
सरकारी अस्पताल में शनिवार को हिंदु उत्सव समिति एवं ब्लड बैंक हरदा के सहयोग से रक्तदान शिविर रखा गया। इसमें महिलाओं एवं पुरूषों ने 108 यूनिट ब्लड दान दिया। शिविर में 97 पुरुष एवं 11 महिलाएं शामिल हुई। सियाचिन में शहीद हुए लांस नायक हनुमंथप्पा कोप्पाड की शहादत को समर्पित शिविर में विधायक डॉ. आरके दोगने, जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष यशोदा पाटिल भी मौजूद थे। शिविर में ब्लड बैंक हरदा की प्रभारी डॉ. रूबी खान एवं बीएमओ डॉ. आरके विश्वकर्मा ने रक्तदान देने पहुंचे लोगों की जांच की। इसके बाद रक्तदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस शिविर में नगर परिषद, लायनेस क्लब उन्नति, गुरुद्वारा सिंघ सभा कमेटी, महाराणा सेना, माहेश्वरी समाज, लायनेस क्लब जागृति, कालधड़ के युवाओं, एकलव्य क्लब आदि सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया।









हिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान :

सरकारी अस्पताल में लगे शिविर में नगरीय क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाली महिलाओं में लायनेस उन्नति की अध्यक्ष कल्पना हेड़ा, सचिव संगीता राय, कोषाध्यक्ष सोना शर्मा, सदस्य ममता जैन के अलावा सुनीता सांड, ज्योति सांड, र|ा समदडिय़ा, डॉ. कविता अग्रवाल, सीमा जैन, पारूल जैन, मनीषा महिवाल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...