हरदा| नर्मदा जयंती के मौके पर रविवार को गाडरी मोहल्ले स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में महाआरती और भंडारा किया जाएगा। समाज के गोपीकिशन धनगर ने बताया कि शनिवार को भजन मंडलियों ने मंदिर परिसर में भजनों की प्रस्तुति दी। रविवार को दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद भंडारा होगा।