पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवारों ने ड्राइवर से रास्ता पूछा और गायब हो गया ट्रैक्टर

बाइक सवारों ने ड्राइवर से रास्ता पूछा और गायब हो गया ट्रैक्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायलो कंपनी का ड्राइवर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खमलाय स्थित केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने कड़ौला के आगे पुलिया के पास ड्राइवर से रास्ता पूछा। जब ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर बदमाशों को रास्ता बताकर लौटा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब थी। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर तीन बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में पुलिस को ड्राइवर की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने बताया शिकायतकर्ता अशोक कुमार सेजकर ने शिकायत दर्ज कराई वह कंपनी में ड्राइवर है। सायलो कंपनी का कार्यालय अबगांव खुर्द में है। शुक्रवार को कार्यालय से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खमलाय स्थित केंद्र पर जा रहा था। तभी शाम 5 बजे कड़ौला के आगे मेन रोड पर पुलिया के पास तीन लोगों ने नीमगांव जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर रास्ता बताने के लिए उनके साथ चला गया। जब वापस लौटकर आया तो देखा ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब थे। ड्राइवर की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 379 में प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...