- Hindi News
- मार्च से मिलेगा हटा के लोगों को भरपूर पानी
मार्च से मिलेगा हटा के लोगों को भरपूर पानी
8 लाख रुपए की लागत से कराया गया है काम
निजसंवाददाता। हटा
मार्चसे नगर वासियों को भरपूर पानी मिलेगा इसके लिए नगर पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर वासियों को पानी की व्यवस्था करने के लिए हारट उद्वहन सिंचाई योजना के तहत नहर द्वारा पानी लाया जाएगा। जिसे एकत्र कर लोगों के लिए सप्लाई किया जाएगा। इसका कार्य भी मार्च तक समाप्त कर लिया जाएगा। नगर पालिका सीएमओ रामलाल द्विवेदी ने बताया कि नगर में बढ़ रही पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नगर पालिका एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा हारट उद्वहन सिंचाई परियोजना से पानी लिया जाएगा, जो नहर के माध्यम से नगर तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्य करीब 10 से 12 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। यह योजना मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। इससे नगर के 15 वार्ड के करीब 32 हजार लोगो को भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा। गौरतलब है कि इस साल वर्षा कम होने से नगर से निकली सुनार नदी अभी से सूखने लगी है। इस कारण भूमि का जल स्तर भी कम हो गया है। नगर में लगे हैंडपंपों से पानी आना भी कम हो गया है। इस कारण नगर में पानी का संकट बढ़ने की संभावना हो गई थी। नगरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने पहले ही कमर कस ली थी। विगत चार-पांच माह पहले से ही पानी की पूर्ति करने के लिए इस योजना पर काम चालू कर दिया था। जो मार्च तक पूरा हो जाएगा और नगरवासियों को पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।