पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 ग्राम पंचायतों में 13 को होगा है उपसरपंच का चुनाव

70 ग्राम पंचायतों में 13 को होगा है उपसरपंच का चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवार | जनपदजबेरा की आधे से अधिक सरपंच पद पर महिलाओं का कब्जा हो गया है। अब उपसरपंच के चुनाव होने हैं। आगामी 13 फरवरी को होने वाला उपसरपंच का चुनाव इस बार दिलचस्प होगा। ग्राम पंचायत अमदर, करनपुरा, मौसीपुरा, महुआखेडा, दुगानी, डूमर, हरदुआ, सुम्मेर सिंह, राम सलैया, परासई, जलहरी, कुसमी, मानगढ़, चौपरा, कोंडाकला, अनुसूचित जनजाति से खेरी सिंगौरगढ़, गुबराकला, सुनकड, सिमरी जालम सिंह, पोडी मानगढ, माला मानगढ़, सलैया बड़ी, कलूमर, सहसना, विजयसागर, डेलनखेंडा, मुडेरी, कलेहराखेड़ा, चौरई, गोलापटी, भजिया, में उपसरपंच चुनाव को लेकर कड़े मुकाबले होंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत-घांघरी, सुनवराह, कोंरता, सुरई, हिनौती खेतसिंह, बिजौरा, सिंगपुर इमालिया, परस्वाहा, जबेरा, नोहटा, घाना मैली, वंशीपुर, भाट खमारिया,कुलुवा,हरदुआ सड़क, मुडारी, बनवार, पटी महाराज सिंह, सिंग्रामपुर, सगरा, घटेरा, मनगुवां घाट, गूढा, सगौढ़ी खुर्द, कटंगी हिनौती आदि पंचायतों में चुनाव होंगे।