- Hindi News
- सरपंच ने त्यागपत्र सौंपकर अनशन शुरू किया
सरपंच ने त्यागपत्र सौंपकर अनशन शुरू किया
हटा|ग्राम पंचायत रमपुरा के सरपंच मनीष चौबे द्वारा जनपद पंचायत द्वारा अपने विभिन्न कार्यों को स्वीकृति नहीं देने के कारण शनिवार की शाम को निराहार अनशन शुरू कर दिया। स्थानीय बस स्टेंड पर अनशन कर रहे सरपंच ने जनपद पंचायत पर गांव के विकास एवं लोक सेवा के कार्यों में भी विलंब करने, पंचायत के मजदूरों की मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं जनपद पंचायत सीईओ शुची जैन ने बताया कि सरपंच मनीष चौबे के द्वारा पंचायत के अधूरे कार्यों का पूर्ण भुगतान चाहते हैं, जिनका विवाह कई दिनों पूर्व हो गया है उनके लिए विवाह सहायता की राशि मांग रहे हैं। जबकि उनके प्रकरण निरस्त हो चुका है। आॅफिस के स्टाॅफ से भी उनका बर्ताव उचित नहीं है, जिससे स्टाॅफ के लोगों ने मुझसे शिकायत की है। पूर्व में भी पंचायत के आधे अधूरे कार्योंं का भुगतान लेने के लिए दबाव बनाया गया था। रमपुरा पंचायत के सारे कार्यो की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है।