पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम चरण का सर्वे कार्य शुरू

प्रथम चरण का सर्वे कार्य शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वे कार्य


नगरमें सर्वब्राह्मण समाज के द्वारा सामाजिक स्तर पर प्रथम चरण का सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण के सर्वे में नगरीय क्षेत्र को शामिल किया गया है, जबकि द्वितीय चरण में मंडल गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र का सर्वे कार्य संपन्न किया जाएगा।

सर्वे का शुभारंभ स्व. गनेश पाराशर के निवास से किया गया। जहां पर उनके परिवार की समूची जानकारी निर्धारित प्रारूप में भरी गई है। समाज की प्रत्येक पहलू से जुड़ी स्थिति को एकत्रित करने के उद्देश्य से यह सर्वे शुरू किया गया है।

इस दौरान समाज के अध्यक्ष प्रशांत पाठक नीलू, मुकेश चौबे, चंदू प्यासी, मोनू तिवारी, कमलेश गौतम, नीलेश बड़गैंया, अजीत अवस्थी, जितेंद्र प्यासी, आशीष पिड़हा, और प्रभु पांडे के अलावा अन्य विप्र युवाओं की उपस्थिति रही है। प्रत्येक वार्ड का सर्वे कार्य करने के लिए दो-दो युवाओं की टीम गठित की गई है जिनका निर्देशन वरिष्ठ और युवा मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

हटा। ब्राम्हण समाज के द्वारा सर्वे कार्य शुरू करा दिया गया है।