- Hindi News
- निष्ठा के साथ कार्य करें समितियां: एसडीअोपी
निष्ठा के साथ कार्य करें समितियां: एसडीअोपी
हटा|जो दायित्व आप लोगों को सौंपे गए हैं उनका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। जिसमें निष्पक्षता के साथ समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधों को रोकने का कार्य है। यह बात पुलिस थाना परिसर में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सम्मेलन में एसडीओपी आरके सिंह ने कही। उन्होंने समिति सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मापदंड, कर्तव्यों आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जो भी सदस्य ग्राम या नगरीय क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वह अपने वीट प्रभारी के संपर्क में रहें और किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना वीट प्रभारी को देवें। यहां पर टीआई आरएस पांडे ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आए, इसके लिए सभी सहयोग करें। यदि किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर देवें। सम्मेलन में मढ़ियादो थाना प्रभारी जीपी द्विवेदी, रजपुरा थाना प्रभारी डीपी अहिरवार, रनेह थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, सरोजिनी टोपे, एएसआई आरएम चौबे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक सपना ठाकुर ने नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में बताया।