महाआरती में उमड़ा जनसमूह
हटा। नवरात्रि के अवसर पर नगर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सायंकाल सभी देवी मंदिरों में भक्तों के द्वारा महाआरती का आयोजन हो रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मां चंडी जी मंदिर, मां पीतांबरा मंदिर, मां शीतला माता मंदिर में भक्तों के द्वारा आरती में भाग लिया गया। मां पीतांबरा मंदिर में प्रतिदिन छोटे छोटे भक्तों के द्वारा गरबा नृत्य किया जा रहा है। मां गायत्री मंदिर में श्रीरामकथा के मंगल प्रवचन चल रहे है। वही भक्तों के द्वारा विभिन्न प्रकार से उपवास करके जगत जननी की उपासना की जा रही है।