सामुदायिक निस्तार का अधिकार मिला
हिंडोरिया| वनाधिकार कानून के अन्तर्गत जंगल पहाड़ियों में निवासरत आदिवासियों, वनवासियों को हटा ब्लाक मे सामुदायिक निस्तार के अधिकार मिलने से हर्ष व्याप्त है। हितग्राहियों ने अब वनाधिकार कानून के अन्तर्गत लंबित सभी सामुदायिक एवं व्यक्तिगत दावों के निराकरण की भी मांग की। उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति हटा द्वारा घोधरा, मदनपुरा, श्यामरसिंगी, बछामा, पनारी, दमोतीपुरा, नारायणपुरा, डोगरपुरा, आदि ग्रामों के नागरिकों को लघुवनोपज संकलन सूखी लकड़ी बीनने, मवेशी चराने, आदि के अधिकार दे दिए गए हैं। एकता ब्लाक ईकाई के गोविंदी आदिवासी, लल्लू सिंह, सुमत रानी, गोरी बाई, रानी बहू, सीता रानी, कार्यकर्ता सुजात खान, भूपेन्द्र सिह, आदि ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त कर शेष लंबित दावा के जल्द निराकरण की मांग की है।