मानव धर्म को अपनाएं : तहसीलदार
सुनारनदी किनारे पांजी गांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधरोपण का आयोजन किया गया। तहसीलदार आरए प्रजापति एवं मप्र जन अभियान परिषद की ब्लॅाक समन्वयक पुष्पा सिंह सहित समिति के सदस्यों ने गांव में पौधे रोपे एवं सभी ने उन्हें बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गांव के हनुमान मंदिर चबूतरा पर श्रीराम कथा मानस प्रवचन भी हुए जिसमें तहसीलदार आरए प्रजापति ने अपने मानस प्रवचन में कहा कि मानव का जन्म सदैव कल्याण के लिए होता है। मानव को अपना सीधा संबंध परमपिता परमेश्वर से जोड़ना चाहिए। सत्संग सदैव मानव को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करती है। जहां कहीं, जब भी सत्संग हो उसमें धर्म लाभ अवश्य लेना चाहिए। श्री प्रजापति ने कहा कि इंसान अहम के वहम में जी रहा है। अपनी रोटी में मक्खन लगाने दूसरे की रूखी सूखी रोटी भी छीन रहा है। पड़ाेसी को नीचा दिखाने के चक्कर में स्वयं भी गड्ढा में जा रहा है। जब तक हम अपने स्वभाव को भगवान से नहीं जोड़ोंगे तब तक वैतरणी पार नहीं होने वाली है। इंसान को उसके कर्म के अनुसार उसके परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। जब तक व्यक्ति को ठोकर नहीं लगती उसका ज्ञान जाग्रत नहीं होता। भाव अगर अच्छे हो तो मिट्टी के गुरु भी रास्ता दिखा देते हैं। इस अवसर पर सुनील सेन, गंगाराम पटेल, चंद्रभान पटेल, मुरारी पटेल, जितेंद्र राय सहित गांववासी उपस्थित रहे। गांव की भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
हटा. सुनार नदी किनारे पांजी गांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधरोपण किया गया।