पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाल पुरस्कार में मात्र चार पशु मलिक शामिल हुए

गोपाल पुरस्कार में मात्र चार पशु मलिक शामिल हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडपशु चिकित्सा विभाग में गोपाल पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाॅ. विजय सिंह राजपूत ने गाय का महत्व बताते हुए कहा कि गाय को हर धर्म में पूजनीय बताया गया है। गाय को मां के सामान माना गया है।

गाय पालने वालों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। डाॅ. राजपूत ने कहा कि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग ले ऐसा प्रयास होना चाहिए। जनपद पंचायत सीईओ शुची जैन ने बताया कि गाय पूजनीय है लेकिन आज लोग इसके पालन करने में शर्म महसूस करने लगे हैं। विज्ञान भी गाय के महत्व को प्रमाणिका कर चुका है, शिशु के विकास के लिए गाय का दूध महत्वपूर्ण माना गया है। खंड पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीके असाटी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गौ पालकों को प्रोत्साहन देने के लिए गोपाल पुरस्कार योजना का शुभारंभ किया था। प्रतियोगिता में विकासखंड के 8 गौ पालकों ने अपना पंजीयन कराया था। प्रतियोगिता में 4 गाय ही आईं थी।

प्रथम गोपाल पुरस्कार लखन पटेल करैया जोशी को, द्वितीय पुरस्कार अमित अग्रवाल हटा को तृतीय पुरस्कार राम सिंह यादव हटा को प्राप्त हुआ। अतिथि पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, जनपद सदस्य गंगाराम पटेल ने भी अपने विचार रखे। आयोजन में रमाशंकर ताम्रकार, डाॅ. बद्री सोनी, राजेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल कुसमरिया, रूप सिंह राजपूत के द्वारा किया गया। आभार सूरज राजपूत ने किया।

हटा। गोपाल पुरस्कार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पशुपालक।

हटा। गोपाल पुरस्कार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।