पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पूर्व निगम कमिश्नर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज हो\'

\"पूर्व निगम कमिश्नर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज हो\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| हजीराक्षेत्र में एक दुकान हटाने की कार्रवाई को लेकर दायर परिवाद पर कोर्ट ने पूर्व निगम कमिश्नर सहित नगर निगम के पांच अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया डकैती का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश मप्र डकैती एवं व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र उमेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए 28 अक्टूबर को उनकी न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

मामले में परिवादी कालीचरण खटीक ने जिला कोर्ट में पूर्व कमिश्नर अन्य के खिलाफ विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में एक परिवाद दायर किया। इसमें कहा गया कि उक्त अधिकारियों ने जबरन उसे दुकान से बेदखल कर दिया था। जबकि कोर्ट ने पूर्व में आदेश दिया था कि विवादित दुकान से विधिवत कार्रवाई के बिना बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाए। पूर्व निगम कमिश्नर वेदप्रकाश, मदाखलत अधिकारी नायक, एसके गुप्ता, लोकेंद्र चौहान (क्लर्क) आैर विक्रम सिंह तोमर ( टीसी) के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।