- Hindi News
- रिजर्व बैंक का झांसा देकर निकाल रहे रुपए
रिजर्व बैंक का झांसा देकर निकाल रहे रुपए
बैंकको सुरक्षित मानकर लोग अपनी जमा पूंजी बैंक में जमा कर रहे हैं। वहीं साइबर क्राइम के माध्यम से बदमाश बैंक में जमा पैसा निकालकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। हाल ही में सुभाष वार्ड निवासी डाॅ. अशोक सिंघई ने स्थानीय पुलिस थाना से लेकर साइबर सेल भोपाल तक भेजी शिकायत में बताया कि उनके पास फोन आया कि रिजर्व बैंक से बोल रहे हैं, खाता अपडेट करना है अपने एटीएम का नंबर एवं पासवर्ड बताएं ताकि खाते के लेन देने में परेशानी हो। यह फोन एक बार नहीं करीब आठ बार आया बात करने का लहजा भी अधिकारियों जैसा था। जिसके कारण सारे नंबर बता दिए। नंबर बताते ही 15 मिनट बाद एसएमएस एलर्ट से खाते से पैसा निकलने के मैसेज आना शुरू हो जाते हैं।
रुपए आहरण की मैसेज आते ही इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को दी तो उन्होंने बताया कि आए दिन इसकी खबर अखबार में छप रही फिर भी लोग गलती कर है। एसबीआई बैंक मैनेजर देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि खाते से राशि नोयडा एवं मुंबई से निकली है। इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज करनी होगी। डाॅ. सिंघई ने इसकी रिपोर्ट सादे आवेदन पर पुलिस थाना में दी है। डाॅ. सिंघई ने बताया कि बैंक द्वारा ऐसे अपराध को रोकने में कोई पहल करने के कारण उन्होने अपना खाता बंद करा लिया है।