पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ने त्यागपत्र एवं निराहार अनशन की चेतावनी दी

सरपंच ने त्यागपत्र एवं निराहार अनशन की चेतावनी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत रमपुरा के सरपंच मनीष चौबे ने गुरुवार को एसडीएम राकेश कुशरे को एक ज्ञापन देकर बताया कि जनपद पंचायत के द्वारा पंचायत के कार्यो में देरी एवं अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। इस कारण शुक्रवार को शाम 4 बजे अपने पद से त्यागपत्र देगे एवं शाम 5 बजे से निराहार जनपद पंचायत के पास अनशन करेंगे। सरपंच ने बताया कि सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत के मनरेगा के एफटीओ, मस्टर रोल जनरेट, माप पुस्तिका प्रदाय, नवीन राशन कार्ड की उपलब्धता, शौचालय निर्माण कार्यो में विलंब किया जा रहा है। प्रसूती सहायता राशि, विवाह सहायता राशि के प्रकरणों को नियम विरुद्ध तरीके से निरस्त किया गया है। मप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्रम विभाग के अंतर्गत चिकित्सा सहायता के तीन प्रकरण एक माह से अधिक समय से जनपद पंचायत कार्यालय में जमा होने खिलान पिता दलू पटेल के एक प्रकरण पर एक सप्ताह से भी अधिक समय से कार्यवाही नहीं हो रही है। आवेदनकर्ताओं में दो की स्थिति अत्याधिक गंभीर है। इन्हीं सभी प्रकरणों पर 24 घंटे के अंदर हल नहीं निकलता तो सरपंच पद से त्यागपत्र एवं निराहार अनशन प्रारंभ किया जाएगा।