पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर। ग्रामपंचायत फतेहपुर मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम सभा में आगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला जैन, एएनएम कमला देवी अहिरवाल, सचिव अरविन्द तिवारी ने लोगों को शासन की योजना की जानकारी दी। बैठक में सरपंच राधारानी आदिवासी ने गांव में चल रहे महिला समूह को हटाने संबंध चर्चा की तथा पूर्व से संचालित समूहों को बदलकर नए समूहों को मौका देने कि बात कही गई। इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में गांव की शराब दुकान को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने के संबंध में चर्चा की गई तथा आगामी सालों से इसे पूर्ण रूप से बंद करने कि मांग की। इस अवसर पर पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष रामेश्वर पटैल सहित अनेक लोग मौजूद थे।