- Hindi News
- राशन के चावल में नमक मिला होने पर उपभोक्ता परेशान
राशन के चावल में नमक मिला होने पर उपभोक्ता परेशान
नगरके मुरली मनोहर वार्ड की राशन दुकान में रविवार को चावल का वितरण किया गया। उपभोक्ताओं के द्वारा जब चावल को गौर से देखा गया तो पाया कि जो चावल वितरण किया जा रहा है उसमें नमक मिला हुआ है। चावल में नमक होने पर उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया।
लक्ष्मी नारायण प्रजापति, नेमीचंद कोरी, लक्ष्मीरानी, गोविंद, विद्यारानी, साधना, उमेश, भागीरथ ने बताया कि राशन दुकान से जो चावल वितरित किया गया है उसमें नमक मिला गया है। सभी ने सोमवार को यह चावल प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। वहीं दुकान पर वितरण करने वाले राजेश सोनी ने बताया कि बरसात हो रही थी वितरण का कमरा छोटा था। हो सकता है कि धोखे से खुला पड़ा नमक का पैकेट चावल में मिल गया हो। कुछ उपभोक्ताओं को चावल बदलकर दिए गए हैं।
हटा। राशनसे मिलने वाले चावल में नमक मिला होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी।