पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी लाया किसानोंं के चेहरों पर मुस्कान

पानी लाया किसानोंं के चेहरों पर मुस्कान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदलतेमौसम और बारिश ने किसानों के चेहर खिल गए हैं। किसानो द्वारा अपने खेतों में फसल की सिंचाई की जा रही थी। उसी दौरान हुई बरसात से किसानों के चेहरे पर मुस्कान गई। शनिवार की रात हुई हल्की बरसात लगभग पूरे क्षेत्र में एक सी रही।

बरसात से खेतों की सिंचाई का कार्य बंद हो गया है। बरसात के साथ ही ठंडक बढ़ गई है। चैनपुरा निवासी धर्मराम सिंह ने बताया कि इस हल्की बरसात से गेहूं, चना रबी की हर फसल को फायदा हुआ है। करैया निवासी संतोष पटेल ने बताया कि इस बरसात से सब्जी की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। किसान रम्मन, नंदकिशोर, महेंद्र, लीलाधर पटेल ने बताया कि सिंचाई के बाद जल स्तर घटता जा रहा था, लेकिन इस बरसात से जल स्तर के स्थिर होने की संभावना बढ़ गई है। इस वर्ष गेहूं की बोवनी ज्यादा हुई है, जिसमें यह पानी अमृत के समान साबित होगा। विगत दो दिन से आसमान में बादल छाए रहे एवं शनिवार की रात से पानी गिरना शुरू हुआ तो रविवार की सुबह तक गिरता रहा। इसी दौरान रविवार को सारे दिन कोहरा छाया रहा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। कोहरा छाया रहने से राहगीराें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जैसे ही ठंडक बड़ी तो ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ गई।

बारिशने कम की किसानों की समस्या : तेंदूखेड़ा| नगरसहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह से बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। शनिवार की सुबह से सूरज की दर्शन नहीं हुए। साथ ही रिमझिम बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे एवं हल्की बौछार एवं शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई। इसके पहले जहां नदियों एवं नालो में पानी की कमी से किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए चिंतित थे लेकिन रविवार को सुबह लगभग 5 बजे से तेज बारिश होने से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। इस वर्ष बारिश कम होने से नदी नाले सूख गए एवं ट्यूबवेलों का जल स्तर गिर जाने से नगर के अनेक वार्डो में पेय जल की समस्या खडी़ हो गई थी, लेकिन रविवार को लगभग 3 घंटे की बारिश से कुछ दिनों तक जल संकट से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी फसलों की सिचाई करने के लिए बिजली की चिंता एवं पानी की चिंता से राहत मिली है।

ठंडबढ़ते ही लोगों ने की अलाव की मांग

पथरिया. मौसममें आए अचानक ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को लोग दिन भर आग के सहारे ब