पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजपुरा में जल संकट गहराया, निरंतर घट रहा जल स्तर

रजपुरा में जल संकट गहराया, निरंतर घट रहा जल स्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल कम बरसात होने के कारण रजपुरा में अभी से जल संकट गहराने लगा है। कुआं, तालाब, नालों का पानी अभी से सूखना शुरू हो गया है। गांव की नल जल योजना भी नियमित नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।

गांव में जो हैंडपंप लगे हैं उनका भी जलस्तर निरंतर घटने के कारण अब रुक-रुक कर पानी दे रहे हैं। गांव के पवन ठाकुर, मोनू सेन, गुड्डू जैन ने बताया कि इन हैंडपंप का सुधार एवं पाइप लाइन बढा़ दी जाए तो पानी आने की संभावना है। ज्ञानी ठाकुर, आवेश जैन ने बताया कि नल जल योजना को नियमित एवं व्यवस्थित करके भी बहुत कुछ पानी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। गांव वासियों ने कहा कि पानी के लिए अभी से प्रयास नहीं किये गये तो गर्मी के दिनों भारी जल संकट सकता है।

हटा| रजपुराक्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। कुएं हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं।